तीन दिन बाद भी नहीं लगा आरोपियों का सुराग, लोगों में रोष
मिश्रौली|कस्बे मेंगत मंगलवार रात को माता अन्नपूर्णा मंदिर में हुई चोरी की वारदात के आरोपियों का शुक्रवार को तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच कर रही दोनों पुलिस टीमों ने शुक्रवार भी दस बारह जगहों पर दबिश दी, पर कोई सफलता नही मिली। थाना अधिकारी चन्द्र शेखर ने बताया कि पुलिस पुरानी चोरियों में शामिल अपराधियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। माता अन्नपूर्णा मंदिर में कि गई चोरी के तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने से श्रद्घालुओं में रोष है। मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर में सो रहें पुजारी को डरा धमाका कर को मंदिर का ताला तोड़कर माता अन्नपूर्णा कि प्रतिमा से तीन चांदी के छत्र, प्रतिमा का चांदी का मुकुट, 5 ग्राम सोने का नथ हार मंदिर में रखा दान पात्र को तोड़कर उसमें नगद राशि निकाल ली। एक दिन पहले भवानीमंडी डीएसपी ने भी वारदात स्थल का मौका मुआयना कर पुजारी से मामले की जानकारी ली थी। पुलिस की दोनों टीमें अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की तलाश कर रही है।