पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में व्याख्याताओं का इंतजार

स्कूलों में व्याख्याताओं का इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल.कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल

भास्कर न्यूज|सुनेल

क्षेत्रके तीन सीनियर स्कूलों में लंबे समय से व्याख्याताओं के रिक्त पदों के चलते विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। जिले में सुनेल हेमड़ा के सीनियर स्कूल में व्याख्याताओं की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। इसको लेकर स्कूली बच्चों ने समय-समय पर आंदोलन किए मगर, हालात जस के तस बने हुए है।

राउमावि सुनेल में प्रधानाचार्य, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास अंग्रेजी, 2 वाणिज्य के व्याख्याताओं के पद रिक्त है। इसके साथ शारीरिक शिक्षक सहायक कर्मचारी का पद भी खाली है। राबाउमावि सुनेल में प्रधानाचार्य, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान के व्याख्याता गणित,सामान्य वरिष्ठ अध्यापक, एक लिपिक, सहायक कर्मचारी के पद खाली है।

राउमावि हेमड़ा में राजनीति ,इतिहास, भूगोल, विशेष हिंदी के व्याख्याता, एक वरिष्ठ अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। इससे सीनियर कक्षाओं का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है।

कैसेबनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर, सीए

क्षेत्रके स्कूलों में सुनेल सीनियर स्कूल में ही एक मात्र साइंस फेकल्टी है इससे करीब 80 गांवों के बच्चें डॉक्टर ,इंजीनियर सीए का सपना लेकर सुनेल पढ़ने आते है।

रिक्त पदों के चलते बच्चों के इंजीनियर,डॉक्टर, सीए आदि बनने के सपना अधूरा है। राउमावि सुनेल में एक गणित , एक जीवविज्ञान दो वाणिज्य वर्ग के लेक्चरर के पद रिक्त है। वर्ष से गणित के व्याख्याताओं का पद खाली है। जीव विज्ञान के व्याख्याता का भी हाल ही में रिटायरमेंट हुआ है। ऐसे में आने वाले सत्र में बच्चों के समक्ष अध्यापन संबंधित परेशानियां और बढ़ जाएगी। ऐसे हालात में आर्थिक रूप से सक्षम अभिभावक अपने बच्चों को भवानीमंडी,झालावाड़,कोटा भेजकर अध्ययन करवा रहे है मगर,गरीब बच्चों को यही पढ़कर संतोष करना पड़ रहा है।

कोचिंगवालों की पौ-बारह

विद्यार्थियोंको व्याख्याताओं की कमी बुरी तरह खल रही है। स्कूलों में रिक्त पद के चलते बच्चों को कोचिंग संस्थानों की शरण लेना मजबूरी बना हुआ है इससे कोचिंग वालों की पौ-बारह हो रही है वहीं अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है। स्कूलों में विषय अध्यापक नहीं होने से बच्चों को पूरी तरह से कोचिंगों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

^रिक्तपदों को देखते हुए ऐसा प्रयास किया जाता है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। हेमंतनागर , कार्यवाहक प्रधानाचार्य राउमावि सुनेल

^रिक्तपदों के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करवा दिया गया है। निर्मलाशर्मा , कार्यवाहक प्रधानाचार्या राबाउमावि सुनेल

^हेमड़ास्कूल में व्याख्याता, सैकंड ग्रेड शारीरिक शिक्षक के पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे है, जिन्हें भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करवा दिया गया है। मदनलालपाटीदार , प्रधानाचार्य राउमावि हेमड़ा