- Hindi News
- सरपंचों का पदभार ग्रहण करने का कार्य शुरू
सरपंचों का पदभार ग्रहण करने का कार्य शुरू
ग्रामपंचायत सरडा के नवनिर्वाचित सरपंच शिवदयाल पारेता ने सोमवार को ग्राम पंचायत का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले नवनिर्वाचित सरपंच का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच पारेता जुलूस के रूप में रवाना हुए और कस्बे में घूमकर वापस पंचायत भवन पहुंचे। ग्रामवासियों ने सरपंच का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सरड़ा पंचायत मुख्यालय में विकास कामों में किसी प्रकार की कई नहीं आएगी। विकास कार्यों में उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग की आवश्यकता जताई। समारोह में पंचायत के सभी वार्ड पंच के अलावा मोडपपुरिया, सोहनखेड़ा,बदली, बपावर, पृथ्वीपुरा सहित गांवों के ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस अवसर पर कोहडीझर सरपंच भंवरलाल तंवर, बांसखेड़ी सरपंच मनोहरसिंह तंवर, पूरी लाल तंवर, राधाकिशन एवं जनपद वार्ड पंच आदि भी मौजूद थे।
पदभार ग्रहण करने के पूर्व नवनिर्वाचित सरपंच को पंचायत भवन में पंडित राजीव आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना करवाई। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद पंचायत समिति के कई पंचायत मुख्यालयों पर पदभार ग्रहण करने का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को गेहूंखेड़ी पंचायत मुख्यालय पर महिला सरपंच पदभार ग्रहण करेगी। वही ग्राम पंचायत पचोला में सचिव भारत मीणा ने सरपंच तेजराज मीणा को को कार्यभार ग्रहण कराया।
भिलवाड़ी.सोमवारको भिलवाड़ी पंचायत में पूर्व सरपंच मांगीलाल ने नवनिर्वाचित सरपंच द्वारकीलाल को सरपंच का पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सभी वार्ड सरपंच अर्जुन गुर्जर, रायसिंह गुर्जर, उपसरपंच पप्पू गुर्जर कोे भी पदभार ग्रहण कराया गया। सरपंच द्वारकीलाल ने स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाने की शपथ ली।
भवानीमंडी.आवर,करावन क्षेत्र के पंचायत चुनाव में विजयी हुए पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पंचायत समिति चुनाव में आवर क्षेत्र से भाजपा से विजयी रही मंजू कुमारी ने आज पूर्व सरपंच विमल जैन के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या जानी। उधर, इसी तरह जिला कांग्रेस से विजयी रहे जिला परिषद सदस्य महेंद्रसिंह ने आज जिला महामंत्री राजेश गुप्ता के साथ भ्रमण कर लोगों की समस्या जानी।
करावन.कांग्रेसके नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य महेंद्रसिंह सदेश्वर ने वार्ड की पंचायतों में अपनी जीत पर धन्यवाद यात्रा निकाली। इस मौके पर काग्रेस महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा नेता शिवसिंह, राजू मेहर, श्योदानसिंह, सुल्तानसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं खोखरिया खुर्द, सिलेहगढ़, मरलावदा,बिस्तुनिया, सिहपुर आदि गांवों में भी धन्यवाद यात्रा निकाली गई।
नवनिर्वाचितसरपंच शोभाराम ने संभाला चार्ज
सुनेल. ग्रामपंचायत सेमला के नवनिर्वाचित सरपंच ने चार्ज संभाला। इस मौके पर सचिव गोपाल नागर ने नवनिर्वाचित सरपंच शोभाराम गुर्जर को शपथ दिलाई। सरपंच गुर्जर ने पंचायत में विकास कार्य करवाना प्राथमिकता बताई। साथ ही पंचायत की हर समस्या को हल करने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कहीं। इस दौरान उपसरपंच आनंद कुंवर पूर्व सरपंच दिनेश कुमार भी मौजूद थे। अंत में सरपंच ने सभी का आभार जताया।
रेखाकंवर 12 को ग्रहण करेंगी कार्यभार
चौमहला.डगपंचायत समिति की प्रधान 12 फरवरी काे प्रधान पद का कार्यभार संभालेंगी। डग भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम जैन ने बताया कि भाजपा की नवनिर्वाचित प्रधान रेखा कंवर 12 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सुनारीवाल रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
खानपुरमें सरपंच पदभार ग्रहण आज
ग्रामपंचायत के तत्वाधान में मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे मेला मैदान पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित सरपंच ललित राठौर पद भार ग्रहण करेंगे।
सचिव दीपचंद मालव ने बताया कि समारोह के मुख्यअतिथि एसडीएम हनुमान सिंह गुर्जर, अध्यक्षता बीडीओ रामकुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डीएसपी भोपाल सिंह लखावत सीआई लोकेंद्र पालीवाल होंगे। इसके बाद कस्बे की समस्याओं को समाधान के लिए समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
उपप्रधानबनने पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया
खानपुर.बारांजिले के पंचायत समिति अटरू में उपप्रधान पद पर जितेन्द्र मीणा के निर्वाचित होने पर जोरदार आतिशबाजी मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया। बड़ौरा इकाई भाजपा अध्यक्ष मोहम्मद रफीक भाया के नेतृत्व में मंगलवार को उपप्रधान जितेन्द्र मीणा के बनने पर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर शौकत भाई, कामराज गुर्जर, शरीफ पठान, गोपाल उपस्थित थे।
करावन. नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य की धन्यवाद यात्रा में शामिल लोग।
अकलेरा. क्षेत्र के सरड़ा में नव निर्वाचित सरपंचों का स्वागत करते ग्रामीण।