पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से एफसीआई के बाहर खड़े हैं गेहूं के ट्रक

दो दिन से एफसीआई के बाहर खड़े हैं गेहूं के ट्रक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्रांत से भारतीय खाद्य निगम में खाली करने के लिए गेहूं ला रहे ट्रकों को दो दिन में भीतर एफसीआई में लेने का नंबर नहीं रहा है। गेहूं से भरे ट्रक बाहर खुले में खड़े हंै। ट्रक चालकों ने आशंका जताई कि इस बीच अगर बारिश गई तो गेहूं गीला हो जाएगा।

पचपहाड़ रोड पर मंगलवार दोपहर भी करीब दो दर्जन ट्रकों की कतार लगी थी। ट्रक चालक नरेंद्रसिंह ने बताया कि वह सोमवार को ही गेहूं का ट्रक ले आया था। भीतर एफसीआई में जाकर पूछा कि कब तक ट्रक खाली करोगे तो वह से कल सुबह ट्रक को खाली करने के लिए अंदर लेने की बात कही। उसने बताया कि इसके चलते कल से सड़क किनारे खड़े हैं। अगर इस बीच बारिश गई और गेहूं भीग गए तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। उधर एफसीआई के दोनों ओर ट्रकों की कतार लग गई।

भवानीमंडी। एफसीआई में पंजाब से आए गेहूं को खाली करने के लिए भीतर एफसीआई में नहीं लिए जाने से पचपहाड़ रोड पर लगी गेहूं से भरे ट्रकों की कतार।