पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 तक खाते लिंक कराएं उपभोक्ता

16 तक खाते लिंक कराएं उपभोक्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडीभारत रसोई गैस की स्थानीय एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को कहा गया है कि वे सीधी बैंक खाता सब्सिडी के लिए इसी 16 फरवरी तक अपने रसोई गैस कनेक्शन को बैंक खाते से जुड़वा लें। इसके बाद ऑनलाइन लिंक करने का काम अगले आदेश तक रुक जाएगा, जिससे बाकी बचे उपभोक्ताओं को पूरी कीमत पर गैस खरीदनी पड़ जाएगी।

रिषभ गैस सर्विस के प्रोप्रराइटर सुरेश जैन ने गुरुवार को बताया कि करीब 14,234 रसोई गैस उपभोक्ताओं में से अभी तक करीब 12 हजार उपभोक्ता ही अपने कनेक्शन को बैंक लिंक करवा सके हैं। करीब 2,234 उपभोक्ता अभी तक भी रसोई गैस कनेक्शन को बैंक लिंक नहीं करवा सके। 16 फरवरी तक इन्होंने ये कार्रवाई पूरी नही की तो इन्हेें पूरी कीमत पर गैस खरीदनी पड़ेगी। सभी उपभोक्ता समय पर अपना खाता लंक कराकर परेशानी से बचें।