पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कक्षा 9 का छात्र वन की स्पेलिंग नहीं बता सका

कक्षा 9 का छात्र वन की स्पेलिंग नहीं बता सका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन कार्यक्रम के दौरान गुरु़वार को अधिकारियों ने स्कूलों को चैक किया। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, लेकिन इसके बावजूद खामियां मिल गई। जहां भैंसानी के राजकीय माध्यमिक स्कूल में शिक्षा का स्तर घटिया मिला, वही पिपलिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह 10.15 बजे निरीक्षण के समय 9 शिक्षक गैर हाजिर मिले। स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का है। एसडीएम कमलसिंह यादव ने भैंसानी में राजकीय माध्यमिक स्कूल चैक किया। वहां 167 नामांकित छात्रों पर विषयवार 11 शिक्षक लगे हुए हैं। आज 128 छात्र उपस्थित थे। स्कूल में शिक्षा का स्तर अत्यंत ही कमजोर मिला। कक्षा 9 के कई छात्र वन, टू थ्री की स्पेलिंग तक नहीं बता सके। कक्षा 3 का एक छात्र हिंदी में अपना नाम सही तरीके से नहीं लिख सका। आगामी एक मार्च से कक्षा 8 वीं बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक आधा ही कोर्स पूरा हो सका। स्कूलों में छात्रों की उनकी योग्यता अनुसार ग्रेडिंग भी की जाती है। कई छात्रों को ग्रेड में डाल रखा था, आज निरीक्षण में उनकी योग्यता ग्रेड से भी कम पाई गई। बाद में एसडीएम ने सभी शिक्षकों की मीटिंग लेकर, समय पर सिलेबस और होमवर्क पूर्ण करवाने आदि के निर्देश दिए।

प्रधानाध्यापकसमेत 9 शिक्षक गैर हाजिर

तहसीलदारराजेंद्र कुमार शर्मा ने सुबह 10.15 बजे पिपलिया गांव का राउमा स्कूल चेक किया। उस वक्त प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पाटीदार, शिक्षक प्रतिभा रानी, मुरलीमनोहर सोनी, निर्मला श्रीवास्तव, आयशा बानो, निर्मला, रेखारानी, रानी वर्मा, सुनीता चौधरी स्कूल में नहीं मिले। स्कूल में 13 टीचर ओर एक पियोन लगा हुआ है। इनमें से एक टीचर एक पियोन वहीं पर मिल गया। एक शिक्षक अवकाश पर और एक पद रिक्त है।