एक माह में ही उखड़ना शुरू हो गए इंडिकेटर
भवानीमंडी|आरएसआरडीसी एकओर सुकेत व्हाया भवानीमंडी डग मेगा हाइवे पर टोल वसूली की तैयारी कर रही है, दूसरी ओर पिछले दिनों इस पर लगाए गए रोड इंडिकेटर (रोड फर्नीचर) अभी से उखड़ना शुरू हो गए हैं कई जगह तो इनका ढांचा बिखरकर सरिए बाहर निकल आए है, जो आगे दुर्घटना का खतरा बन गए हैं।
मेगा हाइवे अथॉरिटी ने यह फर्नीचर लगवाया है। इसमें आवश्यकतानुसार डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर अन्य इंडिकेटर रोड में लोहे के खिल्लें ठोककर लगाए हैं। नून हॉस्पिटल के पास के स्पीड ब्रेकर का आधा भाग वाहनों की टक्कर से पूरा ही उखड़कर नष्ट हो गया। इसी में एक दो जगह इसके खिल्ले रोड पर ही गड़े रह गए। नून हॉस्पिटल के पास लगाए गए स्पीड ब्रेकर का आधा भाग ही उखड़कर गायब हो गया। यहां खिल्लें रोड पर लगे रह गए। जिससे दुर्घटना का खतरा बन गया है।
भवानीमंडी। इंडीकेटर से उखड़कर उनके सरिए निकल आए।