फिल्टर प्लांट की सफाई का पानी भी होगा रिसाइकल
सूलियाचौकी के पास भवानीमंडी की पेयजल योजना का फिल्टर प्लांट निर्माणाधीन है। इसमें अन्य संयंत्रों के साथ ही एक रिसाइक्लिंग टैंक भी बनाया जा रहा है। जिससे फिल्टर प्लांट की होने वाली सफाई में सेें निकले गंदे पानी को साफ करके वापस इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह पूरी योजना इसी आगामी मई माह में पूरी हो जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।
करीब 34 करोड़ रुपए लागत से भवानीमंडी और सुनेल तथा रास्ते के 14 गांवों के लिए पेयजल योजना बनाई जा रही है। इसमें रोज का करीब 125 लाख लीटर क्षमता का फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है। जिसमें वहां पर पानी साफ करने के विभिन्न संयंत्र बनाए जा रहे हैं। जहां पर पिपलाद बांध के इंटेकवेल से आया पानी साफ होकर सप्लाई के लिए भेजा जाएगा। इनमें बांध से आया पानी पहले 20 लाख लीटर क्षमता के क्लोरिकूलेटर संयंत्र में आएगा। यहां से फिल्टर बेड और फिर क्लोरिनेशन के बाद स्वच्छ जलाशय में संग्रहित को होकर आगे पंप हाउस के जरिए भवानीमंडी, सुनेल की ओर पाइपलाइन से भेज दिया जाएगा।
भवानीमंडी। पेयजल योजना के फिल्टर प्लांट के पास बनाया जा रहा टैंक।