सरकारी कर्मचारी करेंगे एक दिन के वेतन का अंशदान
जिलेके समस्त सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिन के वेतन का अंशदान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के लिए जमा कर रहे हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर 27 जनवरी को गर्दनखेड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में एक दिन का वेतन अंशदान करने की घोषणा की थी।
सुझावसंशोधन बैठक 15 फरवरी को
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान की डीपीआर में सुझाव एवं संशोधन की बैठक 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत प्रथम वर्ष में चयनित परियोजना क्षेत्रों के लिए तैयार की गई डीपीआर में राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण के दल द्वारा दिए गए सुझाव एवं आयुक्त जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण जयपुर द्वारा प्रदत्त अनुदेशों के अनुसार डीपीआर में संशोधन के लिए झालावाड़ जिले के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीपीआर में सुझाव एवं संशोधन के लिए 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, जलसंसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, पंचायती राज, महात्मागांधी नरेगा, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी डीपीआर में लिए गए कार्यों से संबंधित जानकारी सहित उपस्थित होंगे।
डग. निरीक्षण करते जिला कलेक्टर।