कल खोले जाएंगे पिपलाद बांध के गेट
जलसंसाधन विभाग ने शनिवार को पिपलाद बांध के गेट खोलने की तैयारी में आज देररात तक बांध के गेट की सार-संभाल की। बांध के गेट सोमवार तक खोले जाएंगे। लेकिन यह बहुत आंशिक ही खोले जाएंगे, जिससे वहां पर कोई विशेष दर्शनीय नजारा नहीं बनेगा। बहरहाल, विभाग ने डाउन स्ट्रीम के नदी किनारे के गांवों में आज मुनादी करवाकर गेट खोले जाने के बारे में सावचेत कर दिया।
एईएन दिनेश बोहरा ने बताया कि बांध में अभी करीब 29 फीट का वाॅटर लेबल बना हुआ है। बांध पहली बार भर रहा है, इसे अभी इस वर्ष इसका 29 फीट का ही लेबल रखना है। इससे बांध में से 20 सेमी लेबल कम किया जाना है। उधर, बांध के गेट खुलने का नजारा देखने के लिए इंतजार में बैठे लोगों को बांध में से पानी निकलने का नजारा देखने में निराशा ही हाथ लगेगी। क्योंकि सोमवार को बांध के एक-एक कर गेट खोले जाएंगे। बांध के गेट को मुश्किल से 10-20 सेमी ऊंचा कर पानी निकाला जाएगा। जिससे वहां पर कोई भी दर्शनीय नजारा नहीं बन पाएगा। इसकी तैयारी में ही आज मैकेनिक ने पहुंचकर बांध के गेट की मशीनरी की सार-संभाल की।