पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार से मारपीट मामले में चार और नामजद

दुकानदार से मारपीट मामले में चार और नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी रामनगरमोड़ के पास बाइक विक्रेता महेश धारीवाल के साथ शुक्रवार को हुई मारपीट और उसके गल्ले में से 1.50 लाख रुपए निकाल ले जाने के मामले में आज चार और को नामजद कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज मुख्य आरोपी प्रहलादसिंह के अलावा उसके भाई तूफानसिंह तथा ईश्वरसिंह और गोरधनसिंह कमलसिंह को भी नामजद कर लिया।

बाइकसवार को झालावाड़ रैफर किया: भवानीमंडी. गुराडियाजोगाके पास घायल पड़े मिले एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आज झालावाड़ रैफर कर दिया। सिंधी मोहल्ला निवासी रमेश गौड आज बाइक से मिश्रौली की ओर जा रहा था। उसे पीछे से किसी बाइक ने टक्कर मार दी। जिसे एंबुलेंस 108 से भवानीमंडी लाया गया। यहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया।