पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरुद्दीन अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू हुई

कमरुद्दीन अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकमरुद्दीन चिकित्सालय मेें शनिवार से ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू हो गई है। सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान ने आज शाम अस्पताल में आकर अस्पताल की व्यवस्था चेक की। उन्होंने ब्लड स्टोरेज यूनिट का फ्रीज चालू करवाकर स्टोरेज यूनिट चालू करवा दी।

अब समाज सेवियों से रक्तदान की जरूरत है। इसके अलावा सोनोग्राफी मशीन पहले ही चालू हो गई है।

सीएमएचओ ने अस्पताल में साफ-सफाई आदि व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू होने से अब समस्या नहीं आएगी। मरीजों को ब्लड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।