- Hindi News
- झालावाड़|संगीसंकल्प इकाई झालावाड़ की ओर से रविवार को आर्य समाज भवन में स्वर्गीय महेंद्र कपूर की या
झालावाड़|संगीसंकल्प इकाई झालावाड़ की ओर से रविवार को आर्य समाज भवन में स्वर्गीय महेंद्र कपूर की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा...
झालावाड़|संगीसंकल्प इकाई झालावाड़ की ओर से रविवार को आर्य समाज भवन में स्वर्गीय महेंद्र कपूर की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा झालरापाटन एवं आस-पास के संगीत प्रेमी भाग लेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए गोपाल विलास रावल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य भूपेंद्र सिकरवार, अनंत प्रकाश दुबे, सचिव नरेंद्र दुबे, हरि ओम वैष्णव, हरीश शर्मा, बलदेवराज भाटिया, धर्मेंद्र राठौर पंकज खंडेलवाल, अब्दुल वहीद, हेमंत शर्मा, अशोक जांगिड, कोमल टेलर, रमेश प्रजापति, पवन शर्मा, बंशीधर सोनी सहित सभी सदस्यों को संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा द्वारा दायित्व सौंपे गए।
नहींलगा हत्यारों का सुराग
सारोलाकलां.सारोलापुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली ही है ना तो लापता नयागांव बरेड़ी निवासी युवक देवकरण गुर्जर का सुराग लगा है नाही मां बेटी के हत्यारों का सुराग लगा है। 10 सितम्बर को लकड़ी लेने गए परिवार सहित तीन सदस्यों में से अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से मां तथा बेटी कह हत्या कर दी तथा इनके साथ गए देवकरण का भी पता पुलिस चार दिन से नहीं लगा सकी है। थानाधिकारी रघुमान सिंह भागवत ने बताया कि शनिवार को भी देवकरण का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई थी एक टीम को धानोदा कलां तथा असनावर के जंगलों में भेजा गया था। दूसरी टीम को सोजपुर अकावद के जंगलों में भेजा गया था तथा तीसरी टीम को मंडावा गुर्वाड आदि जंगल के क्षेत्र में भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जब तक देवकरण नहीं मिलेगा तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी देवकरण के मिलने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
महिलाने फांसी लगा जान दी
झालरापाटन|क्षेत्रके उंडल गांव में शुक्रवार शाम को एक महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने यह प्रकरण संदिग्ध मृत्यु की धारा में दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार धापूबाई(40) प|ी केसरीलाल घर पर अकेली थी। उसने साडी काे छत के कड़े से बांधा और गले में फंदा लगाकर लटक गई। दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने उसके पति की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।
कीड़ेने काटा, महिला की मौत
सुनेल|