कमल जैन अध्यक्ष, अभिषेक वैद सचिव बने
डग| जैनश्वेतांबर श्योसल ग्रुप फेडरेशन इंदौर के निर्देशानुसार जैन मांगलिक भवन में बैठक का आयोजन कर चुनाव करवाए गए। बैठक में जैन श्वेतांबर श्योसल ग्रुप राष्ट्रीय चेयरमैन सुभाष, दिलीप गोटावाला सचिव, राजीव जैन, भवानीमंडी अध्यक्ष सुनील मारवाड़ी, राजस्थान रीजन के सचिव विवेक लोढा, उपाध्यक्ष केएल जैन के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, सचिव अन्य पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर कमल जैन, सचिव अभिषेक वैद, पवन श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष मनोज रजावत, पंकज कटारिया, कोषाध्यक्ष ललित गांग, प्रचार सचिव सुरेश कागोतिया, चेयरमैन प्रकाश गुगलिया, संरक्षक मोहन कटारिया, रमेश तलेसरा, शांतीलाल रातडिया का निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। इसके बाद अतिथियों निवर्तमान अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन व्याख्याता ने अतिथियों ग्रुप सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सुभाष वैद पूर्व सचिव, मोहन जैन, सुरेन्द्र कुमार मेहता, सुशील जैन जार जिला अध्यक्ष, विनय जैन, हरिशचंद जैन सहित जैन समाज के सदस्य मौजूद थे।
>डग. नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते अतिथि
न्यूज़ इनबॉक्स