सड़क का काम शुरू, पाइपलाइन नहीं बिछी
शहरकी पिपलाद पेयजल योजना का निर्माण कार्य धीमी गति से जारी है। इस योजना का काम अगस्त, 2015 तक पूरा होना है, लेकिन अभी एक तिहाई ही काम हो सका है। इसी योजना में पिपलाद बांध से एसडीएम आॅफिस होकर जलदाय विभाग तक पाइपलाइन बिछानी है। इस बीच ही नई सड़क का काम भी जारी है।
सड़क बनने के पहले पाइपलाइन बिछ जाए, तो सड़क को फिर से खुदाई का शिकार नहीं होना पड़ेगा। लेकिन सड़क का काम तो शुरू हो गया, पर पाइपलाइन का काम अभी तक भी शुरू नहीं हुआ।
करीब 28 करोड़ रुपए की पिपलाद पेयजल योजना में पिपलाद बांध स्थित इंटैकवेल से पानी लेकर, उसे भवानीमंडी और सुनेल के अलावा आस- पास के 14 गांवों में पानी पहुंचाया जाना है। इस योजना में सुनेल तक पाइपलाइन पहले ही बिछा दी गई थी। अब भवानीमंडी की ओर मुख्य पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसे एसडीएम आॅफिस के पास तक बिछा दिया गया है, लेकिन इसके आगे जलदाय विभाग तक की पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछाई गई है। शहर में दो नई टंकी एक पचपहाड़ और दूसरी भवानीमंडी में बनाई जानी है। इसके अलावा दस खोली की ओर तथा गांवों में अन्य जरूरी जगह पाइपलाइन बिछाए जाने का काम किया जाना है। इसमें से अभी दस खोली और सुनेल के कुछ भागों में काम जारी है।
गंदेपानी की समस्या से मिलेगी मुक्ति
जलदायविभाग वर्तमान योजना में पिपलाद बांध मेें बने इंटैकेवल से पानी लेकर उसे फिल्टर प्लांट तक पहुंचाएगा। बांध में गंदे पानी का नाला भी मिलता है। लेकिन अगर बांध के भीतर के इंटैकवेल से पानी नहीं लिया जाकर उसे पिपलाद नदी पुलिया के पास के प्रस्तावित फिल्टर प्लांट वाले स्थान के पास से ही लेना शुरू कर दिया जाए, तो पिपलाद बांध में गंदे पानी के असर से प्राकृतिक रूप से बहुत हद तक राहत मिल जाएगी। रा वाॅटर का दो किमी का फेरा भी कम हो जाएगा। जिससे उर्जा की भी बचत होगी। जरूरत, बस प्रस्तावित फिल्टर प्लांट वाले स्थान पर एक नया इंटैकवेल बनाने भर की है। यह जगह पिपलाद बांध की डाउन स्ट्रीम में करीब डेढ़ किमी आगे स्थित हैं। यहां की सड़क की पुलिया के पास ही एक छोटा एनिकट बना हुआ है।करना यह है कि पिपलाद बांध के गेट इतने खुले रखे जाए कि वहां से फिल्टर प्लांट तक का करीब डेढ़ किमी का भाग हमेशा पानी से भरा रहंे। जिसे जलदाय विभाग लिफ्ट कर फिल्टर प्लांट में इस्तेमाल में ले लें।
नगरपालिका को दी जाएगी सड़क कटिंग की राशि
भवानीमंडी. जलदायविभा