- Hindi News
- अब क्या पथरीली राहों से जाएंगे दूधाखेड़ी माता के भक्तजन
अब क्या पथरीली राहों से जाएंगे दूधाखेड़ी माता के भक्तजन
नवरात्रआरंभ होने के एक दिन पहले बुधवार तक भी दूधाखेड़ी माताजी मार्ग की गड्ढों भरी सड़क पर पेंचवर्क शुरू नहीं हो सका है। अगर यह पेंचवर्क आज-कल में नहीं हो सका तो इस मार्ग से पैदल नंगे पैर जाने वाले श्रद्धालु़ओं को परेशानी का सामना करते हुए इन्हीं गड्ढों और उनमें गिट्टी भरे मार्ग पर से गुजरना पड़ जाएगा।
मध्यप्रदेश में स्थित दूधाखेड़ी माताजी मंदिर पहुंचने का एक मार्ग भवानीमंडी होकर भी है। इसका करीब 9 किमी का रास्ता राजस्थान की नारायणखेड़ा पंचायत में आता है और शेष करीब 5 किमी का रास्ता मध्यप्रदेश में आता है।
राजस्थान वाले भाग की दो साल से दशा बिगड़ी हुई है। सड़क सही नहीं बनने से यह बीच-बीच में उबड़-खाबड़ हो गया। कई जगह इसमें बड़े गड्ढे पड़कर वहां की गिट्टी बिखर आई। रही-सही कसर कुछ जगह किए गए बरसाती पेंच ने पूरी कर दी। उनकी गिट्टी सूखकर उनकी भी गिट्टी निकल आई। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस पर नवरात्र के पहले पेंचवर्क करवाए जाने की कहा था। लेकिन एक दिन पहले बुधवार तक भी यह काम नहीं शुरू नहीं हो सका। अलबत्ता कुछेक गड्ढों में सफाई जरूर की गई, लेकिन डामर किए जाने का कार्य फिर भी शुरू नहीं किया गया।
^पीडबल्यूडीवालों से पहले भी कह दिया था। आज भी उनसे पेचवर्क करवाने के लिए मिलकर आया। लेकिन उन्होंने पेंचवर्क नहीं करवाया। गोरधनसिंह,सरपंच,नारायणखेड़ा
भास्कर न्यूज|भवानीमंडी
नवरात्रआरंभ होने के एक दिन पहले बुधवार तक भी दूधाखेड़ी माताजी मार्ग की गड्ढों भरी सड़क पर पेंचवर्क शुरू नहीं हो सका है। अगर यह पेंचवर्क आज-कल में नहीं हो सका तो इस मार्ग से पैदल नंगे पैर जाने वाले श्रद्धालु़ओं को परेशानी का सामना करते हुए इन्हीं गड्ढों और उनमें गिट्टी भरे मार्ग पर से गुजरना पड़ जाएगा।
मध्यप्रदेश में स्थित दूधाखेड़ी माताजी मंदिर पहुंचने का एक मार्ग भवानीमंडी होकर भी है। इसका करीब 9 किमी का रास्ता राजस्थान की नारायणखेड़ा पंचायत में आता है और शेष करीब 5 किमी का रास्ता मध्यप्रदेश में आता है।
राजस्थान वाले भाग की दो साल से दशा बिगड़ी हुई है। सड़क सही नहीं बनने से यह बीच-बीच में उबड़-खाबड़ हो गया। कई जगह इसमें बड़े गड्ढे पड़कर वहां की गिट्टी बिखर आई। रही-सही कसर कुछ जगह किए गए बरसाती पेंच ने पूरी कर दी। उनकी गिट्टी सूखकर उनकी भी गिट्टी निकल आई। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस पर नवरात्र के पहले पेंचवर्क क