- Hindi News
- स्वच्छता जागरूकता रैली को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
स्वच्छता जागरूकता रैली को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
स्वच्छभारत सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छ झालावाड़ अभियान के दूसरे दिन न्यू ब्लॉक स्कूल से बच्चों की स्वच्छता जागरुकता रैली को कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। प्रकृति को बचाने के लिए उसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्कूल परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए प्रतिदिन परिसर में जहां कहीं कचरा नजर आए उसे उठाकर एक स्थान पर एकत्रित कर उसका निस्तारण कराएं।
उन्होंने कहा कि एक प्लास्टिक को नष्ट होने में कई वर्ष लग जाते हैं और मिट्टी में मिलने से मिट्टी की उर्वरकता भी नष्ट होती है। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने एवं आमजन को जागरुक बनाने की शपथ दिलाई। रैली में विद्यार्थी स्वच्छ भारत, हरित झालावाड़, स्वच्छ झालावाड़, निरोगी भारत के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों की रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई न्यू ब्लाॅक स्कूल में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त जुगल किशोर मीणा, उप सभापति जयदीप सिंह झाला, सीएमएचओ डा.साजिद खान, समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल सलीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्वच्छसंस्थान परिसर की शुरूआत
झालावाड़. राजकीयअभियांत्रिकी कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ संस्थान परिसर की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने परिसर की सफाई की।
एसडीएमसरपंच ने लगाई झाडू
खानपुर. स्वच्छभारत सप्ताह के तहत अभियान के पहले दिन खानपुर कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय के मुख्य द्वार से एसडीएम रामनारायण बडग़ुर्जर, बीडीओ रामकुंवार शर्मा, तहसीलदार प्यारेलाल शर्मा, बीईओ मोहनलाल राठौर, सी आई लेाकेन्द्र पालीवाल, सरपंच जेहरा बोहरा संस्था प्रधानो ने स्वस्थ भारत अभियान की शुरूआत की। सफाई अभियान के अन्तर्गत सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओ ने झाडू निकालकर गुदरी चौराहे पर पहुंचकर झाडू लगाकर सफाई की। एसडीएम बडगुर्जर ने बीडीओ रामकुंवार वर्मा को स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत वार्डो का गठन कर गली-मोहल्लो में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये।
सफाईनियमित हो तो बात बने
भवानीमंडी. एसडीएमसंजय शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को न्यू बस स्टैंड पर गंदगी सफाई अभियान चलाया