झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ने जीते पुरस्कार
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ने जीते पुरस्कार
झालावाड़।अखिलभारतीय अायुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में 16 से 22 सितंबर तक आयोजित सार्क एवं अखिल भारतीय अंतर्गत चिकित्सामहाविध्यालयीन सांस्कृतिक एवं क्रीडा स्पर्धा में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ने परचम लहराते हुए सांस्कृतिक एवं क्रीडा स्पर्धाओं में आधा दर्जन पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। कॉलेज छात्रसंघ के सचिव सक्षम शर्मा ने बताया कि आशीष मीना के नेतृत्व में प्रस्थान करने वाले इस दल की सदस्या गवाक्षी शर्मा ने मिस पल्स 2014 का खिताब जीता। इसके अतिरिक्त गवाक्षी ने पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दल के टीम लीडर ने अपने विजयी परंपरा को निभाते हुए तैराकी स्पर्धाओं में 2 पदक एक स्वर्ण और एक रजत जीते। उऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। कनिका शर्मा ने शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत वादन स्पर्धा में चतुर्थ स्थानप्राप्त किया। इस अवसर पर डीन डा.वीडी बोहरा, अतिरिक्त प्राचार्य डा.एम एस राठौर, जेसी चौधरी, डा. अतुल तिवारी, डा.दीपक गुप्ता सहित कई ने खुशी मनाई।
रक्तदानशिविर 30 को
झालरापाटन|श्रीमननारायण वृद्धाश्रम समिति के तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि 30 सितम्बर मंगलवार को स्व. राधेश्याम अग्रवाल की 9 वीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें झालावाड़ मेडिकल कालेज की रक्तदान यूनिट की टीम मंगलवार प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक वृद्धाश्रम परिसर में रक्तदान दाताओं का रक्त संग्रहण करेगी। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए समिति गठन किया है। जिसमें गोविंद शर्मा, देवकरण गुर्जर, बालकिशन सेठिया, धर्मेद्र सेठी, अंकिम अग्रवाल, नंदलाल राठौर, रमेशचंद्र मीणा को सदस्य बनाया गया है।
उर्वरकअधिकार पत्र निलंबित
झालावाड़| अनियमितताएंमिलने पर कृषि उपनिदेशक ने करावन गांव के मैसर्स राजेश कुमार मनोज कुमार गुपता का कीटनाशी अनुज्ञापत्र एवं खुदरा उर्वरक अधिकारी पत्र, थोक उर्वरक अधिकार पत्र 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। उपनिदेशक कृषि विस्तार महेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस फर्म का 24 सितंबर को सहायक निदेशक कृषि विस्तार भवानीमंडी की ओर से निरीक्षण किया यगा था। निरीक्षण के दौरान कृषि आदान उर्वरक एवं कीटनाशी क्रय विक्रय में कई अनियमितताएं मि