दुख से घबराएं नहीं, भगवान के भजन करें
भवानीमंडी| उज्जैनके संत शांति स्वरूपानंदजी महाराज ने कहा कि घर में कहासुनी तो चलती रहती है। सुख-दुख तो आते ही रहते हैं। लेकिन इनसे घबराना नहीं चाहिए। लेकिन बहुत से लोग दुखों से घबराकर आत्महत्या कर लेते हैं। यह गलत है। बहुत कम लोग होते हैं, जो दुख से घबराते नहीं भगवान के भजन कर लेते हैं। पचपहाड़ में दुर्गा माता मंदिर परिसर में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत् कथा का वाचन जारी है। इस दौरान संत शांति स्वरूपानंदजी सरस वाणी में संगीतमय भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।
भवानीमंडी. कथावाचन करते संत शांति स्वरूपानंदजी महाराज।