- Hindi News
- रेवा पुलिया के लिए नहीं मिले दिशा निर्देश
रेवा पुलिया के लिए नहीं मिले दिशा-निर्देश
भवानीमंडी|रेवा बांधके भराव क्षेत्र में आई रपट पर करीब 7 करोड़ रुपए लागत से पुलिया बनाए जाने के मुख्य मंत्री कार्यालय से अभी तक कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। पिछले दिनों भास्कर ने अपनी खबर में बताया था कि इस पुलिया के निर्माण को लेकर सीएम कार्यालय में सचिव तनमय कुमार ने इस पुलिया की फिजीबल्टी तलाशे जाने के निर्देश दिए थे। दोनों विभागांे ने पुलिया बनाई जानी जरूरी बताकर अपना रिपोर्ट सीएम कार्यालय को भिजवा दी। इसके बाद से ग्रामीणों में पुलिया का काम शुरू हो जाने की उम्मीद जगी थी। विभाग ने इस मामले में गुरुवार को एक बार साफ किया कि पुलिया बनाई जाने के लिए अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे इसका काम शुरू नहीं हो सका है।