फुटपाथ तोड़ने के लिए टेंडर हांेगे
भवानीमंडी| भवानीमंडीके मेनरोड के पुलिसथाने से एसडीएम तिराहे तक के सड़क निर्माण के काम में पहले फुटपाथ तोड़ने और खुदाई करने का काम शामिल नहीं किया गया था। इस काम में रामनगर की ओर नाला बना दिया है। अब पीछे की ओर पुलिया से पुलिसथाने तक फुटपाथ तोड़कर खुदाई की जानी है। इसके लिए टेंडर जारी कर फुटपाथ तुड़वाने का काम होगा। फिर ही इस भाग में काम शुरू हो सकेगा। पिछले दिनों यह मामला सीएलजी बैठक में उठा था। इसके बाद से ही इस काम पर लोगोें की निगाहें टिकी हुई है। विभाग ने आज साफ किया कि पुलिसथाने वाले भाग मेें इंटरलाॅकिंग के लिए खुदाई भी की जानी है। इससे जल्द ही टेंडर निकालकर काम करवाया जाएगा।