कक्षा-कक्ष की कमी से खुले में परीक्षा
राजकीयसेठ आनंदीलाल पोद्दार स्कूल समेत सभी स्कूलों में शनिवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पोद्दार स्कूल में जिले के सर्वाधिक करीब 1820 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस मुताबिक कक्षा-कक्ष नहीं होने कुछ कक्षाओं के विद्यार्थियों की आज परीक्षा खुले में करनी पड़ी। भास्कर ने अपनी खबर में बताया था कि किस तरह इस स्कूल में आवश्यकता के करीब 50 प्रतिशत ही टीचर हैं। इस पर भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बीच ही इसमें मंत्रालयिक कर्मियों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी दे दी।
आज एडीईओ स्नेहलता चड्ढा ने पोद्दार स्कूल और गर्ल्स सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल में जायजा लिया। उन्होंने पोद्दार स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्था के बारे में भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार विक्रम एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अब्दुल हफीज खान से बात की। अन्य भी सब दूर परीक्षा होने से पोद्दार स्कूल में ही प्रतियोगिता कराए जाने का निश्चय कर लिया। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पद भरने का भी भरोसा दिया।
भवानीमंडी। राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार स्कूल में कमरों के अभाव में बाहर खुले में बैठकर परीक्षा दे रहे छात्र।