नवंबर की सामाजिक पेंशन जनवरी में
भवानीमंडी| सामाजिकसुरक्षा योजना की पेंशन राशि वितरण में विलंब हो रहा है। भवानीमंडी शहर के करीब पांच हजार पेंशनर को यह पेंशन पूरे करीब एक माह विलंब से मिल रही है। ट्रेजरी से नवंबर माह की पेंशन एक दिन पहले डाकघर में भिजवा दी गई है। लेकिन अब ये उन्हें जनवरी माह में मिलेगी। पोस्ट मास्टर नदीमभाई ने आज बताया कि अभी तो यहां पर आस-पास के गांवों की पिछले माह की पेंशन का वितरण हो रहा है। अब इस माह नवंबर माह की पेंशन पहले आसपास के गांव के पेंशनर्स को दी जाएगी। भवानीमंडी के पेंशनर्स को नवंबर माह की पेंशन एक जनवरी से मिल सकेगी।