- Hindi News
- National
- सो रहे पुजारी को धमकाया, मंदिर से चांदी के छत्र और दानपेटी से नगदी ले गए
सो रहे पुजारी को धमकाया, मंदिर से चांदी के छत्र और दानपेटी से नगदी ले गए
रस्सी का सहारा लेकर पहंुचे मंिदर में, पूरी प्लानिंग से दिया वारदात को अंजाम
कस्बेकी पहाड़ी पर विराजमान माता अन्नपूर्णा मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने कमरे में सो रहे पुजारी को धमकाने के बाद मंदिर का ताला तोड़कर माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा से डेढ़ किलो चांदी के तीन छत्र, मुकुट, 5 ग्राम सोने की नथ ऑटो फ्लश हार दान पात्र को तोड़ कर नकदी ले गए। पुलिस ने चोरी का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया है।
एसएचओ चंद्रशेखर ने बताया कि मंदिर के पुजारी रोडूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि वह मंदिर की रसोई में सो रहे थे। देर रात 5-6 लोग आए और रजाई में दबा दिया। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर चाबी मांगी तो उसने चाबी होने से मना कर दिया। इसके बाद दो चोरों ने उस पर पैर लोहे का सरिया रख दिया। अन्य चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर प्रतिमा से डेढ़ किलो चांदी के 3 बड़े छत्र, एक मुकुट, 5 ग्राम सोने की नथ और दान पात्र तोड़कर रुपए ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे रस्सी के सहारे पहाड़ी के पीछे की ओर उतरकर सड़क पर भाग गए।
मिश्रौली. मां अन्नपूर्णा मंदिर में टूटा दानपात्र।
मिश्रौली. मंदिर में चोरी का मौका मुआयना करती पुलिस।
मिश्रौली. मंदिर में चोरी के लिए रस्सी के सहारे चढ़े चोर।