सुकेत-डग मेगा हाइवे पर इस माह से टोल वसूली की तैयारी
सुकेतवाया भवानीमंडी डग मेगा हाइवे पर इसी माह से टोल वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चारों ही टोलनाका पर सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्ट लाइट आदि लगाई जा रही है।
पीडी निर्मल कुमार झामर ने बुधवार को बताया कि टोल वसूली के लिए टेंडर तो पहले ही किए जा चुके थे। अब जैसे ही टोल नाकों पर कार्य पूरा होगा। इसी 14 से 20 तारीख के आसपास से टोल वसूली शुरू कर देंगे।
टोल वसूली के टेंडर पहले ही निकाल दिए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क खराब हो गई तो उसे सुधरवाने के बाद ही टोल वसूली शुरू करने के लिए निर्देशित किया था। सड़क में सुधार के अलावा इसके सड़क इंडिकेटर फर्नीचर लगाए जाने आदि के कार्य जारी है। विभाग को उम्मीद है कि ये कार्य इसी माह पूरे हो जाएंगे।
औरनहीं हो सकी लकड़ी नीलाम: मेगाहाइवे निर्माण के समय इसके दोनों ओर आए पेड़ों को काटा गया था। इसकी बुधवार को दूसरी बार की नीलामी में भी यह नहीं बिक सकी। सरकारी आधार दर से भी कम बोली लगाई गई। जिससे अब इसकी दुबारा नीलामी की कार्रवाई होगी। इसकी पूर्व में एक बार पहले भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन उस समय इसकी निविदा का प्रकाशन को लेकर नीलामी नहीं हो सकी थी। फिर इसे 10 फरवरी को नीलाम किया जाना तय किया था।
भवानीमंडी. आंवली गांव के पास तैयार किया जा रहा टोल नाका।