- Hindi News
- झालावाड़|रोटरीक्लब कोटा ने बिनानी सभागार में नेत्रदान के लिए कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउ
झालावाड़|रोटरीक्लब कोटा ने बिनानी सभागार में नेत्रदान के लिए कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले सभी समाज सेवियों का सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष मनु...
झालावाड़|रोटरीक्लब कोटा ने बिनानी सभागार में नेत्रदान के लिए कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले सभी समाज सेवियों का सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष मनु पालीवाल रोटरी क्लब के सदस्यों ने पखवाड़े के दौरान नेत्रदान के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन को एम्बूलेंस उपलब्ध कराई। सचिव डॉ० संगीता, संकल्प क्लब अध्यक्ष मनु पालीवाल, आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रधुम्न पाटनी ने स्वागत किया। प्रतिभा जैन,रामगंज मंडी क्षेत्र के संजय विजावत को भवानीमंडी क्षेत्र के कमलेश गुप्ता का, झालावाड़ क्षेत्र की अंजना विजय,प्रगति अग्रवाल बादल अग्रवाल सहित अन्य को सम्मानित किया।
अग्रसेनजयंती समारोह 25 से
झालावाड़|अग्रवालसमाज की बैठक सत्यनारायण मंदिर पर समाज के अध्यक्ष गोपाललाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाने पर जोर दिया गया। यह समारोह 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल अग्रवाल ने बताया कि समारोह में समाज के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि नवयुवक मंडल के सदस्य शोभायात्रा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती में समाज का सहयोग करेंगे। बैठक में प्रेमचंद शेखावाटिया, मांगीलाल, कैलाशचंद अग्रावल, नारायण अग्रवाल ने विचार रखे।
झालावाड़. रोटरी क्लब के समारोह में उपस्थित समाजसेवी जिन्हें सम्मानित किया गया।