पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा शक्ति सम्मेलन जिम्मेदारी दी

युवा शक्ति सम्मेलन जिम्मेदारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| विश्वहिंदू परिषद धर्म प्रसार युवा शक्ति मंच राजस्थान धर्मप्रसार की क्षेत्रीय बैठक रविवार को चित्तौडग़ढ़ में हुई। विहिप केंद्रीय मंत्री धर्मनारायण शर्मा क्षेत्र प्रमुख गुलाब सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में बारां जिला धर्मप्रसार जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग को क्षेत्र प्रमुख, गुलाब सिंह प्रांत प्रमुख सत्यनारायण क्षोत्रिय की सहमति से चित्तौड़ प्रांत का सहमंत्री बनाया गया है। जिला संयोजक सुरेश मेघवाल को आगामी आने वाले महीनों में युवा शक्ति सम्मेलन करवाने की जिम्मेदारी दी गई। विहिप केंद्रीय मंत्री धर्मनारायण शर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख गुलाब सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में धर्मप्रसार विभाग के पदाधिकारी विभाग मंत्री चंद्रप्रकाश नागर, जिला संयोजक सुरेश मेघवाल, भवानीमंडी जिलाध्यक्ष नारायणलाल पाटीदार, जिला संयोजक कन्हैयालाल प्रजापति, जिला सह संयोजक विजेंद्र साहू, चित्तौड़ प्रांत सह प्रमुख मांगीलाल गौड़ ने भाग लिया।