पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भवानीमंडी खंड में बिजली उपभोक्ताओं पर 20 करोड़ बकाया, वसूली में जुटा विभाग

भवानीमंडी खंड में बिजली उपभोक्ताओं पर 20 करोड़ बकाया, वसूली में जुटा विभाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम खंड भवानीमंडी मेें 22,553 स्थाई कनेक्शन कटे उपभोक्ताओं पर 23.76 करोड़ रुपए तो पहले ही बाकी चल रहे थे। अब नए नियमित उपभोक्ताओं पर 20.14 करोड़ रुपए और बकाया हो गए। इनमें सबसे ज्यादा 13.82 करोड़ रुपए की राशि तो अकेले डग उपखंड की ही शामिल है। तीनों ही श्रेणी में कुल बकायादार में भी सबसे ज्यादा बकायादार उपभोक्ता भी डग उपखंड मे 7,698 हैं। इस बकाया राशि में एक उद्योग पर नगरीय उपकर की करीब 4.75 करोड़ रुपए की बकाया राशि भी शाामिल है।

विभाग ने खंड में वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसमें ट्रांसफार्मर उतारने का कार्य शामिल है। लेकिन जहां पर एक ट्रांसफार्मर से दो कृषि कनेक्शन हैं, वहां पर एक का बिल भरा होने से विभाग वहां से ट्रांसफार्मर भी नहीं उतार पा रहा है।

पूरे ही भवानीमंडी खंड में नियमित उपभोक्ताओं में एक लाख रुपए से अधिक बकाया वाले 66 उपभोक्ताओं पर 1.37 करोड़ रुपए बाकी थे। इनमें से वसूली के बाद अब 17 उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपए बाकी रह गए। बाकी अन्य श्रेणी में 50 हजार से एक लाख तक के बकाया वालों में 445 उपभोक्ताओं से वसूली के बाद अब 306 उपभोक्ताओं पर 1.97 करोड़ रुपए बाकी रह गए। इसी तरह 20 से 50 हजार 3384 उपभोक्ताओं से वसूली के बाद अब 3002 में 9.08 करोड़ रुपए लेने बाकी रह गए। इसी तरह 20 हजार से कम वाले 12,529 उपभोक्ताओं मेें से वसूली के बाद 11,199 उपभोक्ताओं पर 8.83 करोड़ रुपए बाकी रह गए। इनमें से 1313 उपभोक्ताओं ने 1.08 करोड़ रुपए जमा करवा दिए। जबकि कुल 1.12 करोड़ रुपए बकाया वाले कुल 319 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।

खबरें और भी हैं...