पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिन चर्चा 5 मिनट में पारित हो गया बजट

बिन चर्चा 5 मिनट में पारित हो गया बजट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका ने भवानीमंडी शहर का आगामी वित्त वर्ष 2016-17 का 38.69 करोड़ रुपए का बजट बिना कोई चर्चा के 5 मिनट में सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बोर्ड बैठक में बजट का कुल आय-व्यय का ब्यौरा रख दिया गया। इसमें योजना आय स्त्रोत और योजना खर्च कार्य के प्रावधान नहीं दर्शाए गए थे। इन प्रावधानों की बाद में जानकारी देने की कहा गया। केवल आय-व्यय के मुख्य प्रावधान का उल्लेख कर बजट पारित हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे यह बैठक बुलाई गई थी। इसमें मंडल के सदस्य तो गए, लेकिन ईओ जयदेवसिंह राठौर इसके करीब 5 मिनट बाद पहुंचे। उनके देर के आने पर सवाल किए गए तो ईओ ने देरी से आने पर क्षमा मांगते हुए आगे की कार्रवाई शुरू करवा दी। बजट पढ़कर सुनाया। बजट में वित्त वर्ष की कुल आवर्तक और अनावर्तक आय-व्यय का उल्लेख किया गया। इसमें यह राशि कहां से आएगी और इसे किन कार्यों पर खर्च किया जाएगा, इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया गया। इस बारे में पूछा तो ईओ ने इसकी बाद में जानकारी देने की बात कह दी। लेकिन किसी भी सदस्य ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। 5 मिनट में पूरा बजट पारित हो गया। इस दौरान हुई बातचीत में उपाध्यक्ष विनय पोरवाल, कांग्रेस पार्षद विनय आस्तोलिया, हरीश राठौर आदि ने भाग लिया।

डीएलबीलेबल का

मामला, बाद में पहुंचे

पार्षद

कांग्रेसपार्षद आस्तोलिया ने पिपलाद बाद में गंदा पानी मिलने के उपाय के बारे में सवाल किए तो ईओ ने इसे स्वायत्त शासन विभाग स्तर का मामला बता दिया। एक अन्य कांग्रेस पार्षद दिनेश यादव करीब 3.10 बजे वहां पहुंचा, तब तक मीटिंग खत्म हो गई थी। उन्होंने ईओ को एक मांगपत्र दिया, जिसमें रेडिमेड टॉयलेट आदि की मांग थी।

भवानीमंडी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बजट पर चर्चा करते सदस्यगण।

खबरें और भी हैं...