- Hindi News
- बसंत मेला कवि सम्मेलन में आएंगे कवि भवानीमंडी|नगर पालिका के
बसंत मेला कवि सम्मेलन में आएंगे कवि भवानीमंडी|नगर पालिका के
बसंत मेला कवि सम्मेलन में आएंगे कवि भवानीमंडी|नगर पालिका के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी की रात को गांधी मंच पर होने वाले कवि सम्मेलन में इन कवियों को आंमत्रित किया गया है। चित्रकूट के अशोक सुंदरानी हास्य, मनवीर मधुर मथुरा वीररस, सुदीप भोला जबलपुर हास्य, सुनील व्यास कांकरोली हास्य, दमचक मुलतानी रतलाम हास्य आएंगे।
धर्मेंद्र सोनी हास्य कोटा, निशा मुनि गौड कोटा, अतुल ज्वाला इंदौर कवियत्री व्यंजना शुक्ला लखनऊ, प्रेरणा ठाकरे नीमच शामिल है। यह जानकारी भाजपा मंडलध्यक्ष विनय पारेवाल के हवाले से दी गई।
साफसफाई एवं नसबंदी लक्ष्यों पर चर्चा: एसडीएमकमलसिंह ने आज बीडीओ और नगर पालिका तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की मिटिंग लेकर नसबंदी अभियान के लक्ष्योंं एवं साफ सफाई तथा जानवर पकडऩे के अभियान कार्य की समीक्षा की। नसबंदी लक्ष्यों से अवगत कराया।