पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा डग क्षेत्र पंजाब की तरह हरा भरा होगा: सुनारीवाल

पूरा डग क्षेत्र पंजाब की तरह हरा-भरा होगा: सुनारीवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयविधायक रामचंद सुनारीवाल ने सिंचाई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा डग क्षेत्र जल्दी ही पंजाब की तरह हरा-भरा होने वाला है। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिपलाद बांध से करीब 6 हजार हैक्टेयर में सिंचाई होगी। भीमनी माधवी से भी सिंचाई होगी। इसके अलावा सन् 2018 तक गगारिन क्षेत्र में भी गंगधार क्षेत्र में सिंचाई होगी।

वे बुधवार को नवगठित भवानीमंडी पंचायत समिति के लोकापर्ण समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। आज नव निर्वाचित प्रधान रमेशचंद मेघवाल को भी प्रधान पद का चार्ज ग्रहण करवा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं संभागीय आयुक्त औंकारसिंह आदि ने भवानीमंडी पंचायत समिति की नाम पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण की रस्म अदा की।

विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पिछले कार्यकाल में कुछ नहीं किया। उसने जाते-जाते रेवडिय़ा बांट दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कहा करते थे कि झालावाड़ को गागरोन बनाकर रख दूंगा, लेकिन हमारी तकदीर अच्छी थी जो सीएम यहां गई और इतना विकास हो गया। उन्होंने पूरे डग क्षेत्र के विकास का रोड मैप बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने डग चौमहला में दो मॉडल स्कूल खुलने की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त औंकारसिंह ने नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओंं की जानकारी लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का ट्रेनिंग केंप लगाकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कोटा रेंज डीजी रवि प्रकाश, एसपी राहुल मनहर्दन बारहट, पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, पूर्व उप प्रमुख मानसिंह चौहान भगवतीपुरा, एसडीएम कमलसिंह यादव, नव निर्वाचित प्रधान रमेशचंद, पूर्व प्रधान नारायणसिंह, भाजपा चुनाव प्रभारी दिनेश जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष विमलचंद पाटनी, पूर्व मंडलध्यक्ष विमल जैन, ग्रामीण भवानीमंडी मंडलध्यक्ष राकेश गुप्ता, कृषिमंडी अध्यक्ष जालमसिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, भाजपा नेता घनश्याम पारेता आदि मंचासीन थे।