पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा शहर मंडल ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

भाजपा शहर मंडल ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी| भवानीमंडीमें खुली पंचायत समिति के लोकार्पण समारोह में आज भाजपा की फूट खुलकर सामने गई। इसमेें भवानीमंडी पालिकाध्यक्ष उदयसिंह राजोरा, मंडलध्यक्ष विनय पोरवाल में से किसी को भी इस कार्यक्रम में अतिथि नहीं बनाए जने से भवानीमंडी शहर मंडल कार्यकर्ता खफा थे। कार्यक्रम में शहर मंडल के एकाध कार्यकर्ता को छोड़कर पूरे ही नगर पालिका मंडल और भाजपा मंडल में से कोई भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुआ। इसकी पूरे कार्यक्रम में चर्चा बनी रही।

पता चला कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और अनावरण पट्टिका में कार्यक्रम भवानीमंडी में होते हुए पालिकाध्यक्ष मंडलध्यक्ष में से किसी का नाम नहीं लिखा गया था। उन्हें कार्यक्रम की सूचना मौखिक तो दी, लेकिन अतिथि बनाए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। इस पर जब मंडलध्यक्ष पोरवाल ने एतराज जताया तो बीडीओ अजय भार्गव ने दोपहर करीब 3.15 बजे उन्हें फोन करके कहा कि उन्हें अतिथि बनाया तो है। उधर, इसके बाद कार्यक्रम हुआ तो उसमें मंडलध्यक्ष पोरवाल पालिकाध्यक्ष राजोरा को मंच से अतिथि बनाकर पुकारा गया लेकिन वे और कार्यकर्ताओं में से कोई भी कार्यक्रम में नहीं आए।

^अपनने इनको दो बार फोन पर सूचना दे दी। बाकी यहां की राजनीति क्या है, यह अपने को पता नहीं।

-अजयभार्गव,बीडीओ,भवानीमंडी

^बातसंगठन के सम्मान की है। शहर में कार्यक्रम था, पालिकाध्यक्ष और मंडलध्यक्ष में से किसी को भी अतिथि नहीं बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नहीं जाने का निर्णय किया। हमने इसकी ऊपर भी सूचना दी है।

-विनयपोरवाल, मंडलध्यक्ष,भवानीमंडी