पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की जीत से भी आप पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय

दिल्ली की जीत से भी आप पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत से भवानीमंडी क्षेत्र के आप पार्टी में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वे भी दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। उसके बाद वहां से निर्देश मिलने पर भवानीमंडी में भी नगर पालिका चुनाव लडऩे की तैयारी करेंगे। आप पार्टी के डग क्षेत्र के प्रभारी सूरजसिंह ने आज कृषिमंडी में ज्योंहि आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत की सूचना मिली, अपने पर्स में रखी आप की टोपी निकालकर उसे सिर पर पहन ली। उसने बताया कि वे चुनाव परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। अब यहां से आज कल में ही पहले प्रदेश अध्ययक्ष अशोक जैन के साथ दिल्ली जाएंगे। उसके बाद वहां से निर्देश मिले तो भवानीमंडी में नगर पालिका चुनाव लडऩे की तैयारी करेंगे। उसने बताया कि आप पार्टी डग क्षेत्र में पहले ही अपने करीब 35,000 सदस्य बना चुकी हैं।

दिल्ली में चुनाव मेंं रिजर्ट आम आदमी के पक्ष में जाते ही उसके स्थानीय कार्यकर्ता यहां भी सक्रिय हो गए। कृषिमंडी मेंं संपर्क कर रहा, आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता। उसका कहना है कि यहां से भी कई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।