पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महानरेगा श्रमिक भुगतान के लिए भटके

महानरेगा श्रमिक भुगतान के लिए भटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>भवानीमंडी. महानरेगा का भुगतान नहीं मिलने पर एसडीएम आॅफिस के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक।

भास्कर न्यूज भवानीमंडी

आंकखेड़ीपंचायत के श्रमिक पिछले चार माह से अपने भुगतान के लिए भटक रहे हैं। करीब एक दर्जन श्रमिकोें ने आज एसडीएम आॅफिस में प्रदर्शन कर भुगतान दिलवाने की मांग की।

मेट शिवनारायण ने बताया कि निपानिया हाड़ा के पचास, आंकखेड़ी के 45 और भवानीपुरा के 30 श्रमिकों को माह अप्रैल से ही जुलाई तक भुगतान नहीं मिला। उनका पोस्ट आॅफिस में खाता भी खुला हुआ है, लेकिन वे कह रहे है कि इसमें पैमेंट नहीं आया। भुगतान के लिए दो बार एसडीएम को भी ज्ञापन भी दे दिया। लेकिन अभी तक मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इन श्रमिकों में एक मूर्तिबाई तो ऐसी है, जिसे सन् 2013 से ही भुगतान नहीं मिला। सात अन्य श्रमिकों का मस्टरोल में तो नाम है, लेकिन पेमेंट लिस्ट में नाम नहीं है।

^अपनेयहां का तो मैटर है, नहीं। अपने यहां से तो हर माह पैमेंट लिस्ट बनाकर पोस्ट आॅफिस में भेज देते है। यह पोस्टआॅफिस का मैटर है। वहीं पर हिसाब-किताब में कोई गड़बड़ है। आज एसडीएम साहब ने पोस्ट आॅफिस को सख्त वार्निंग कर दी है। हो सकता है आज कल में पैमेंट हो जाए। सुरेंद्रकुमार, सचिव,आंकखेड़ी ग्राम पंचायत