पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के आने से पूर्व बदले हालात

सरकार के आने से पूर्व बदले हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंचोंपर कलर कर दिया। वार्ड में पोंछे लगाए जा रहे हैं। रोगियों के पास शीतल पानी के कैंपर रखवा दिए। जहां जरूरत है वहां पर कलर करवाया जा रहा है। वार्ड में पुराने पड़े कबाड़े के निस्तारण की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारी ड्रेस में रहे हैं। यह हाल किसी निजी अस्पताल का नहीं, वरन् उस राजकीय अस्पताल का है, जो नियमित साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से घिरा रहता था। लेकिन आजकल इसके हाल बदले हुए है। इसके बदले हुए हालात के पीछे माह अक्टूबर में होने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को एनआरएचएम के निदेशक नीरज के पवन ने भी झालावाड़ जिले में दौरा किया।

उसका भी असर कमरुद्दीन अस्पताल पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल मेें इन दिनों तेजी से व्यवस्था सुधारने का काम चलाया जा रहा है। दो वार्ड में कबाड़ा पड़ा था। वहां के कबाड़ा निकालकर उसका निस्तारण किया जाएगा। 15 नए बेड, पलंग और गद्दे गए हैं। उन्हें वार्ड में लगा दिया। सफाई कर्मी की कमी आई तो सुनेल से सफाईकर्मी बुलाए गए। वार्ड में साफ-सफाई करवाई गई। पहली मंजिल के खाली पड़े वार्ड में भी साफ-सफाई करवाई जा रही है।

ट्यूबवैल खराब होने से पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई तो आज रोगियों के पास एक दिन के लिए ठंडे पानी के कंटेनर रखवा दिए। ट्यूबवेल भी आज सुधर गई। अब वापस नल से पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके पहले अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट सोनोग्राफी मशीन भी चालू करवा दी गई थी। लैबर रूम में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहां के फर्नीचर पर कलर करवाया जा रहा है। लैबर रूम में साफ-सफाई दिखने लगी है। लेकिन अब यह तो बाद में ही पता चलेगा कि यह व्यवस्था हमेशा के लिए है या फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तक के लिए...।

लेकिनडाॅक्टर के पद आज भी रिक्त

अस्पतालमें विशेष रूप से महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और निश्चेतक जैसे महत्वपूर्ण पद आज भी रिक्त हैं। इसके अभाव में रोगियों को बाहर निजी अस्पताल में भटकना पड़ रहा है।

^15नए पलंग-गद्दे गए। अस्पताल में बेकार पलंग गद्दे बदले जा रहे हैं। साफ-सफाई करवाई जा रही है। चिकित्सा कर्मियों को ड्रेस में आने की कह दिया है। डाॅ.आरसी जीवन, अस्पतालप्रभारी

भास्कर न्यूज|भवानीमंडी

बेंचोंपर कलर कर दिया। वार्ड में पोंछे लगाए जा रहे हैं। रोगियों के पास शीतल पानी के कैंपर रखवा दिए। जहां जरूरत है वह