- Hindi News
- भवानीमंडी मेगा हाइवे से काटे पेड़ों की लकड़ी सड़ने लगी
भवानीमंडी मेगा हाइवे से काटे पेड़ों की लकड़ी सड़ने लगी
> भवानीमंडी. सूलिया चौकी हट पर बारिश से बेकार होती लकड़ियां।
भास्कर न्यूज|भवानीमंडी
डगवाया भवानीमंडी सुकेत मेगा हाइवे मार्ग के रास्ते में आए पेड़ों की लकड़ी सड़क विकास निगम के लिए सोने से घड़ाई महंगी साबित होने जा रही है। उनका 6 माह मंे भी निस्तारण नहीं हो सका। वह पड़ी-पड़ी सड़ने लगी है। करीब पांच सौ टन इस लकड़ी से सरकार को कितनी आमदनी होगी, इसका इसकी नीलामी के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन लकड़ी को मौके से लाकर संग्रहित करने और उसकी सुरक्षा पर मिलाकर अभी तक करीब 6 लाख रुपए खर्च हो चुके है। विभाग कह रहा है कि वह इसके निस्तारण की कार्रवाई कर रहा है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पहले इसका निस्तारण हो जाएगा। एईएन एमके गुप्ता ने बताया कि मेगा हाइवे निर्माण के रास्ते में आए करीब 1150 पेड़ों को इसी साल माह जनवरी से मई माह के बीच कटवाया गया था। कलेक्टर के आदेश से इस करीब पांच सौ टन लकड़ी को करीब 5 लाख रुपए खर्च कर सूलिया चौकी गेंगहट में रखवाया गया था।
इसका वन विभाग को निस्तारण करना था। लेकिन वह इतने समय बाद भी इसका निस्तारण नहीं करवा सका। वहीं इसकी सुरक्षा के लिए दो ठेका श्रमिकों पर अभी तक करीब 96 हजार रुपए खर्च हो चुका है। इसमें से कुछ कच्ची किस्म की लकड़ी पड़ी-पड़ी सड़ने लगी है।
^वनविभाग को चार बार पत्र लिख दिया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एमकेगुप्ता, एईएन,राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम
^वनअतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आने वाले थे। वे किसी कारण से नहीं आए। आॅलमोस्ट हमने लकड़ी की लिस्टिंग कर ली है। डीओडी से कोई लकड़ी का आंकलन करने आने वाले है। हम पूरी कार्रवाई कर रहे हैं। इसके निस्तारण की जल्दी कार्रवाई कर देंगे। सुदीपकौर, जिलावन अधिकारी, झालावाड़