पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग गए छात्र का शव दो दिन बाद झाड़ियों में मिला

कोचिंग गए छात्र का शव दो दिन बाद झाड़ियों में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन। नवलखा के जंगल में 9 दिसंबर को बाबूलाल मेघवाल के शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कहासुनी के बाद 6 दिसंबर को सबक सिखाने के लिए शराब पार्टी के बहाने बाबूलाल को बुलाया और हत्या कर दी थी। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी राहुल बारहट ने बताया कि 9 दिसंबर को नवलखा किले के पास जंगल में युवक की लाश मिली थी। उसकी पहचान रीछवा हाल राड़ी के बालाजी रोड निवासी रामबाबू मेघवाल पुत्र गोपीलाल मेघवाल के रूप में हुई। इसे गंभीरता से लेकर जांच शुरू की गई। बाबूलाल 6 दिसंबर को ठेकेदार के पास काम कर घर जाने के लिए रवाना हो गया था, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान पता चला रामबाबू की कुछ दिन पहले गिंदौर गांव के मुकेश मेघवाल और त्रिलोक गोस्वामी से कहासुनी हुई थी। इस पर उनकी तलाश शुरू की, तो मुकेश मेघवाल गांव में नहीं मिला। वह भागकर मध्यप्रदेश क्षेत्र के भानपुरा में अपनी बहन के पास चला गया था। इस पर उसे वहां से पकड़कर ले आए। त्रिलोक गोस्वामी को शहर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में इन दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी रामबाबू से कहासुनी हो गई थी। उसे सबक सिखाने के लिए साथी त्रिलोक गोस्वामी के साथ मिलकर साजिश रची थी। उस दिन ...शेषपेज 17 पर

सबक सिखाने के लिए की थी बाबूलाल की हत्या

मजहर (फाइल फोटो