पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की कमी से कुओं में आड़े होल कराने की होड़

पानी की कमी से कुओं में आड़े होल कराने की होड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल बारिश कम होने से कुओं में पानी की कमी है। विशेष रूप से भवानीमंडी क्षेत्र के किसानों में अपने खेतों में नए ट्यूबवैल खुदवाने और आड़े होल करवाने की होड़ सी मच गई है। चेन्नई से यहां पर ट्यूबवैल खोदने के लिए अकेले भवानीमंडी क्षेत्र में ही करीब तीस मशीनें यहां आई हुई हैं। एक बोरिंग मशीन चालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पिछले दो माह से क्षेत्र में आड़े होल और ट्यूबवैल खोदने में लगी हैं। हाल की बारिश से इनका काम भले ही कुछ मंंदा पड़ गया हो, लेकिन पिछले दिनों इनका काम तेजी से चालू था। एक मशीन एक दिन में चार से पांच तक आड़े होल या ट्यूबवैल खोद देती है। यहां की नीचे की मिट्टी काली होने से ज्यादातर ट्यूबवैल करीब तीन सौ फीट तक और कुओं में के आड़े होल करीब 150 फीट तक खुदवाए जा रहे हैं। इनका काम अभी करीब एक पखवाड़े और चलेगा।

भवानीमंडी. ट्यूबवेल खुदवाने के लिए भवानीमंडी में आई बोरिंग मशीनें।