- Hindi News
- शिविर में युवाओं के संस्कारित होने पर जोर
शिविर में युवाओं के संस्कारित होने पर जोर
भवानीमंडी | आरएसएसभवानीमंडी के तत्वावधान में एसवी पॉलीटेक्निक कॉलेज में लगाया गया दो दिवसीय नव चैतन्य शिविर आज संपन्न हो गया। मुख्य वक्ता नारायणलाल अजमेर ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला प्रचार प्रमुख बंशीलाल अमरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओंं ने युवाओं को संस्कारित होकर राष्ट्र निर्माण में जुटने का आव्हान किया।