पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पुलिस ने पति को पकड़ा फिर आरोपियोंं ने सामान फेंका

पहले पुलिस ने पति को पकड़ा फिर आरोपियोंं ने सामान फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी। भीमनगर में गट‌्ट‌ूसिंह के मकान से आरोपियों द्वारा बाहर फेंका गया सामान।

भास्कर न्यूज |भवानीमंडी

शहरसे सटी गुराड़ियामाना की भीमनगर बस्ती में एक झोपड़ा खाली करवाने का मामला गर्मा गया है। पहले तो पुलिस ने रविवार को पीडि़ता के पति को पकड़ लिया, फिर सोमवार को कुछ लोगों ने उसके घर का सामान फेंक दिया। पंचायत ने जब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की कहा तो पुलिस पहले तो इस मामले को टालती रही, पंचायत ने एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया तो पुलिस हरकत में आई और झोपड़े का सामान फेंकने वाले चार लोगों को आज शाम पकड़ लिया।

सरपंच विजयसिंह ने बताया कि पीड़ित गट्‌टूसिंह गरीब परिवार का होने से पंचायत की जमीन पर कच्चा मकान बनाकर रह रहा है। आरोपी लक्ष्मीनारायण रूपचंद आदि ने पहले तो रविवार को गट्टूसिंह के खिलाफ शिकायत कर उसे पुलिसथाने मेें बंद करवा दिया। फिर आज झोपड़े का सामान फिंकवा दिया। सरपंच ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रही है। उधर, आरोपी लक्ष्मीनारायण वगैरहा झोपड़े वाली जगह अपना भूखंड होना बता रहे है।

चारगिरफ्तार

सीआईरेवतसिंह ने बताया कि सामान फेंकने के मामले में लक्ष्मीनारायण, रूपनारायण, जगदीश और दिलीप को आज रात गिरफ्तार कर लिया।

^मैं और सीआई दोनों आज शाम मौके पर हो आए हैं। महिला और उसके बच्चे के हवाले से उसके घर का सामान फेंकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कल गट्टूसिंह भी बहुत अग्रेसिव हो रहा था तो उसे भी पकड़ लिया। राजेंद्रसिंहडीएसपी, भवानीमंडी