गुर्जर समाज की बैठक संपन्न
मिश्रोली| गुर्जरसमाज की बैठक शिव मंदिर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि समाज के जिलाध्यक्ष श्याम गुर्जर, अध्यक्षता भवानीमंडी पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि धर्मवीर गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर थे। बैठक में तहसील अध्यक्ष हरीश गुर्जर, युवा गुर्जर तहसील अध्यक्ष पद पर महेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष कारूलाल गुर्जर, महामंत्री रामसिंह गुर्जर, मिश्रोली गुर्जर समाज अध्यक्ष पद पर राधेश्याम गुर्जर, युवा अध्यक्ष पद पर चैनसिंह गुर्जर, आवर अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद गुर्जर, पगारिया के प्रकाश गुर्जर को मनोनीत किया।इसके बाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम गुर्जर का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।