- Hindi News
- निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर 49 कर्मचारी, कारण बताओ नोटिस दिए
निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर 49 कर्मचारी, कारण बताओ नोटिस दिए
भीम| कार्यालयसमय पर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण में 49 अधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन ने बुधवार सुबह 9.45 बजे से 10.30 बजे तक सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 49 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में 3 कर्मचारी अनुपस्थित थे। पंचायत समिति कार्यालय में 9 कर्मचारी, नरेगा कार्यालय में 10, तहसील कार्यालय में 2, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल 10, पीडब्ल्यूडी में 4, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल टोगी में 1, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में 7, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।