कुएं से पानी की मोटर चोरी
भीम| थानेमें रविवार को कुएं से पानी की मोटर चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार नंदावट निवासी मदनसिंह पुत्र फतेहसिंह ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखाया है कि उसके कुएं पर पानी की मोटर लगी थी। उसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। वह शनिवार को खेत पर गया तो उसे वारदात का पता चला।