ग्राहकों को 12 दिन में करना होगा रिफंड
यूं चुराते हैं निजी जानकारी
इन बातों का रखें ध्यान
इस तरह से झांसे में लेकर बनाते हैं ठगी का शिकार
हैलो ! आपका एटीएम पासवर्ड बताएं... फोन आए तो सावधान
सिटी रिपोर्टर | राजसमंद/उदयपुर
हैलो...मैंबैंकसे बोल रहा हूं, आपका एटीएम नम्बर, खाता ब्लॉक होने वाला है...ऐसे में एटीएम पर लिखा कोड नम्बर, पासवर्ड बताएं....इस तरह के फोन आएं तो सावधान रहें। इन दिनों ऐसे की फोन कॉल्स से कई लोग ठगी का शिकार हो गए हैं। बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन पर ठग गिरोह झांसा देकर लाेगों से उनके खाते के सीक्रेट कोड पता करते हैं और कुछ ही सेकंड्स में हजारों और लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजेक्शन हो जाते हैं। उदयपुर में एक महीने में औसतन इस तरह के 15 मामले सामने चुके हैं। ऐसे में फोन कॉल्स के बारे में पुलिस को सूचना दें।
एटीएम में लेन-देन के दौरान किसी ग्राहक का पैसा नहीं निकलता है और अकाउंट से पैसा लेप्स हो जाता है तो ऐसे मामले में ग्राहक को तुरंत बैंक को सूचना देनी चाहिए। नियमानुसार बैंक को कार्रवाई करते हुए ग्राहक को 12 दिन में पैसा लौटाना होता है। 12 दिन में पैसा नहीं देने पर ग्राहक को पेनल्टी के साथ ब्याज दिए जाने का प्रावधान है।
}क्रेडिट कार्ड या लोन एप्लाई के समय डॉक्यूमेंट्स देते समय ध्यान रखें कहीं मिसयूज हो।
}फोन कर कोड पासवर्ड पूछकर ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजेक्शन करते हैं। सीक्रेट कोड किसी को दें।
}शॉपिंग में एटीएम स्वैप करते समय लोकल मशीन में कार्ड के पीछे लगी मैग्नेटिक स्ट्रिप से एटीएम क्लोन तैयार होते हैं। स्टैंडर्ड मशीन में ही कार्ड स्वैप कराएं।
}एटीएम नम्बर पुराना हो गया है, नया देंगे।
}एटीएम कार्ड या बैंक खाता ब्लॉक होने वाला है, पासवर्ड बताएं।
बैंक फोन पर नहीं मांगता डिटेल
^कभीभी मोबाइल या मेल द्वारा ग्राहकों से बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं मांगता है। आपकी बर्थ डेट, मोबाइल नंबर, पेन नंबर, एटीएम का पिन नंबर किसी को बताएं -शिवकुमार गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी,पीएनबी
अपने एटीएम का कोड किसी को नहीं बताएं
^ऐसीशिकायतें रही है। संबंधित व्यक्ति एटीएम के पीछे लिखे नंबर बताता है। उस दौरान तुरंत ही इंटरनेट के माध्यम से बदमाश उसके खाते से रुपए निकाल लेते हैं। बताएं। यदि कोई इस तरह से फोन करता है तो नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। -श्वेता धनखड़,एसपीराजसमंद
बैंक वाले नहीं पूछते नंबर
^बैंकका कोई भी कर्मचारी एटीएम के पासवर्ड एटीएम के पीछे लिखा नंबर नहीं पूछता है। यदि कोई इस तरह से फोन करता है तो ध्यान नहीं दें, क्योंकि नंबर बताने से आपके खाते से रुपए निकल जाएंगे। एसकेनानावटी
भीम के पूर्व कृषि पर्यवेक्षक नवरतनमल मारू ने एक साल पहले केस दर्ज कराया था। किसी व्यक्ति ने उनके एटीएम कार्ड के पीछे लिखे 16 डिजिट के नंबर देखकर बाद में एटीएम से एक लाख रुपए निकाल लिए थे।
भीमनिवासीभरत हिंगड़ पुत्र सम्पतराज हिंगड़ के मोबाइल फोन पर पिछले दिनों किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर खुद को बैंक से बोलना बताते हुए एटीएम का वेरीफिकेशन करने के नाम पर एटीएम के पीछे लिखा नंबर पूछ लिया, नंबर बताने के थोड़ी देर बाद उसके अकाउंट से 1 लाख रुपए निकाल गए। इसको लेकर भीम थाने पर 25 दिसंबर 2014 को केस दर्ज हुआ था। इस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।