- Hindi News
- नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
भीम|कालादेह केआमनेर में नवंबर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि इस संबंध में प्रतापसिंह पुत्र घीसासिंह रावत निवासी आमली का बाडिय़ा-गाफा थाना टॉडगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आमनेर निवासी नाबालिग के पिता ने 2 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि 26 नवंबर को उसके घर आमनेर पर रात्रि जागरण के कार्यक्रम में डीजे लगाने वाला आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर रात को एकांत में ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस पश्चात चार दिन बाद आरोपी पुन: उसके घर आया तो पुत्री को डरा-धमका कर साथ चलने के लिए कहा। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी प्रतापसिंह को भीम बरतू से गिरफ्तार कर लिया।