पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के सामने मजदूर माता पिता की हत्या

बच्चों के सामने मजदूर माता-पिता की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर/भीम|चौपासनी हाउसिंगबोर्ड में बिड़ला डे स्कूल के सामने कुलदीप विहार आवासीय योजना में एक झोपड़ी बनाकर रहने वाले दंपती की मंगलवार रात किसी ने हत्या कर दी। मूलत: राजसमंद के दंपती इसी आवासीय योजना मजदूरी चौकीदारी करते थे। सुबह 6 बजे उनके दोनों मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वालों को वारदात का पता चला। पुलिस ने डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार एडीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल की मौजूदगी में दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

टिबाणामें नहीं जले चूल्हे

भीम|जोधपुरमेंदम्पति की मौत की सूचना पर टिबाणा गांव में मातम छा गया। गांव में दोनों के शवों को जैसे ही लाया गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। दोपहर को दम्पति का अंतिम संस्कार किया गया। पिता छोगसिंह ने पुत्र बहू को मुखाग्नि दी। उधर पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। मृतका ललिता ताल की है। ललिता के पीहर पक्ष गांव के लोग भी अंतिम संस्कार में शरीक हुए। इधर, दम्पती के मरने के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी छोगासिंह पर गई है।

चेहरे पर हथियार से वार

चौहाबोथाना पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी लुंबसिंह पुत्र गोपसिंह ने रिपोर्ट दी कि उनका भतीजा राजसमंद में भीम का निवासी दाऊसिंह (30) पुत्र छोगसिंह रावत अपनी प|ी ललिता (28), बेटी चंचल (4) डेढ़ साल के बेटे गोलू के साथ कुलदीप विहार आवासीय योजना में रहकर मजदूरी चौकीदारी का काम करता था।

4-5 लोगों ने मम्मी-पापा को मारा : पूछताछमें डरी-सहमी चंचल ने कहा कि रात में चार-पांच लोग उनके यहां आए थे। उन्होंने मम्मी-पापा को खूब मारा।