ट्रक की टक्कर से ऊंट की मौत, हाइवे जाम
भीम|बरार केफुतियाखेड़ा स्थित हाईवे पर रविवार रात को ट्रक की चपेट से एक ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आधे घन्टे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने रास्ता खुलवाया। इधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने ऊंट के शव को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। पुलिस क्रेन की सहायता से बीच सड़क खड़े ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। देर रात तक ऊंट मालिक का भी पता नहीं लग सका। इधर पुलिस ने ट्रक जब्त कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।