नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर केस
भीम|पुलिस नेसोमवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एएसआई मनोहरसिंह के अनुसार हामेला की बेर ओटा भीम निवासी नाबालिग के पिता ने केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है कि नाबालिग लड़की 13 अक्टूबर को भीम आई थी। उस दौरान तिखी का बाडिय़ा करेड़ा जिला भीलवाड़ा निवासी रणजीतसिंह पुत्र चूनसिंह रावत उसे अपने घर तीखी का बाडिय़ा लेकर गया, जहां पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।