पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल स्लिप होने से दो जने घायल

मोटरसाइकिल स्लिप होने से दो जने घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम|नंदावट मेंसोमवार शाम मोटरसाइकिल स्लिप होने से दो जने घायल हो गए। दोनों को भीम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आमनेर निवासी मोतीसिंह (25) पुत्र प्रतापसिंह तथा महेन्द्रसिंह (20) पुत्र हीरासिंह घायल हो गए। दोनों मोटरसाइकिल पर नन्दावट से आमनेर रहे थे। मोटरसाइकिल तेज गति में थी। अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, इससे दोनों नीचे गिर गए। मोतीसिंह के चेहरें पर काफी चोटें लगी। वहीं महेन्द्रसिंह के पैरों में चोट आई। एएसआई मनोहरसिंह घटनास्थल पहुंचे। 108 एम्बुलेन्स से दोनों को भीम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महेंद्रसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।