पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंभलगढ़ में नौ मतों से जीते भाजपा के बाबूसिंह

कुंभलगढ़ में नौ मतों से जीते भाजपा के बाबूसिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़। नवनियुक्त कुंभलगढ़ प्रधान बाबूसिंह दसाणा के साथ कार्यकर्ता।

कुंभलगढ़|भाजपा केबाबूसिंह दसाणा नौ वोट के अंतर से जीतकर कुंभलगढ़ पंचायत समिति के 9वें प्रधान बने हैं। यहां प्रधान के लिए मतदान हुआ। पंचायत समिति के 17 वार्डों में से 13 भाजपा 4 वार्ड पर कांग्रेस जीती थी। भाजपा का बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस ने प्रधान के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा मतदान से किया गया।

भाजपा से बाबू सिंह दसाणा कांग्रेस से हरीश सुथार ने प्रधान के लिए नामांकन भरा। दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक मतदान हुआ। भाजपा के 13 ही प्रत्याशी विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सुबह सवा दस बजे पंचायत समिति कार्यालय पहुंच गए। कुछ समय बाद पूर्व उपजिला प्रमुख मदन गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश सुथार अन्य प्रत्याशी नामांकन के लिए आए। दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच मतदान प्रक्रिया हुई। मतदान में भाजपा के बाबू सिंह को 13 कांग्रेस के हरीश को 4 मत मिले। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद सेंगवा ने भाजपा के बाबूसिंह को 9 मतों से विजयी घोषित किया। जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारभुजानाथ के जयघोष लगाए। भाजपा के 13 ही सदस्यों ने विधायक कल्याणसिंह के साथ पहुंचकर मतदान किया। कांग्रेस के भीमाराम मतदान समाप्ति के 5 मिनट पहले मतदान करने पहुंचे। केलवाड़ा थाना अधिकारी दिलीपसिंह, चारभुजा थाना अधिकारी घनश्याम सिंह, एएसआई सुरेश चन्द्र, नरेन्द्र सिंह, प्रभु लाल सहित पुलिसकर्मी तैनात थे। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह झाला, अनोप सिंह चूंडावत, ललित चोरडिय़ा, भाजपा जिला मन्त्री बब्बर सिंह चदाणा, तलादरी सरपंच लक्ष्मण सिंह, कन्हैया लाल सोनी, गोपाल सिंह भाटी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भैरु सिंह, हीरा लाल गुर्जर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।